{"_id":"6259b22f2eb3f4142320de0d","slug":"15-lakhs-cheated-by-the-youth-by-showing-the-land-of-another-mainpuri-news-agr5303108192","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जमीन दिखाकर युवक से ठगे 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे की जमीन दिखाकर युवक से ठगे 15 लाख
विज्ञापन
बेवर। गांव नगला देवी निवासी एक व्यक्ति से 15 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शातिरों ने जीटी रोड पर एक जमीन को अपना बताकर धोखाधड़ी की। ठगी की जानकारी हुई तो पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के नगला देवी बझेरा निवासी विमल कुमार ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने मार्च 2022 को उसे एक जमीन दिलाने के लिए गांव परौंखा निवासी अपने एक रिश्तेदार से मिलवाया। इसके बाद नेकामऊ के रहने वाले एक व्यक्ति से भी मिलाया। उसे जीटी रोड पर एक जमीन दिखाई गई। 20 मार्च को गांव निवासी व्यक्ति अपने दो अन्य लोगों के साथ घर आया और जमीन का सौदा 18 लाख रुपये में तय कर लिया।
इसके बाद उक्त लोगों द्वारा करीब 15 लाख रुपये ले लिए गए। तहसील में बैनामा कराया गया तो जमीन जीटी रोड पर पीछे के हिस्से में थी। जिसके चलते उसके भाई ने बैनामा नहीं कराया। जब इन लोगों से रुपये मांगे तो वह लोग टाल मटोल करने लगे। उक्त लोगों द्वारा एक चेक भी दिया गया जो खाते में रुपये न होने की वजह से बाउंस हो गया। पीड़ित के अनुसार नामजद लोगों ने कई और लोगों से भी ठगी की है। पीड़ित ने तहरीर देकर ठगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।