{"_id":"68c0fbbfcd3328d7ee0cbf50","slug":"15-lakh-watch-stolen-from-agra-hotel-during-engagement-ceremony-delhi-businessman-files-complaint-against-sta-2025-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: होटल के कमरे से गायब हो गई 15 लाख की घड़ी, दिल्ली के व्यापारी ने थाने में दी तहरीर; कर्मचारी पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: होटल के कमरे से गायब हो गई 15 लाख की घड़ी, दिल्ली के व्यापारी ने थाने में दी तहरीर; कर्मचारी पर शक
Wed, 10 Sep 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 10 Sep 2025 09:47 AM IST
सार
आगरा के एक होटल से दिल्ली के व्यापारी की 15 लाख रुपये की घड़ी गायब हो गई। व्यापारी ने होटल के कर्मचारी पर शक जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
होटल (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
विस्तार
दिल्ली से मामा की बेटी के सगाई समारोह में शामिल होने आए गारमेंट व्यापारी की 15 लाख रुपये कीमत की घड़ी होटल के कमरे से गायब हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कमरे में घड़ी भूल गए थे। बाद में उसे चोरी कर लिया गया। होटल कर्मचारियों ने शिकायत पर भी घड़ी ढूंढकर नहीं दी। इस पर उन्होंने थाना ताजगंज में तहरीर दी है।
विज्ञापन
योजना विहार, दिल्ली निवासी दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि वह मामा की बेटी की सगाई समारोह में शामिल होने के लिए 6 अगस्त को आगरा आए थे। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में ठहरे हुए थे। रात में समारोह में शामिल होने के बाद वापस आए। अगले दिन 10:30 बजे चेक आउट किया। जल्दबाजी में अपनी घड़ी कमरे में ही भूल आए। घड़ी की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये है। दिल्ली पहुंचने पर जानकारी हुई। वह वापस आ गए। अपने भाई और मामा को भी बुला लिया। होटल मैनेजर से शिकायत करने पर जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मगर उन्होंने घड़ी के बारे में जानकारी से इंकार कर दिया। दुर्गेश का कहना है कि वह सगाई समारोह से लेकर कमरे में आने तक घड़ी पहने हुए थे। यह होटल के सीसीटीवी कैमरों में देखा जा सकता है। वापस जाने पर उनके हाथ में घड़ी नहीं थी। यह भी फुटेज में आया है। इसके बावजूद होटल स्टाफ घड़ी कहीं और भूलकर आने की बात कर रहा है। उन्होंने शक जताया कि घड़ी कमरे में ही रह गई थी। इसे किसी कर्मचारी ने चोरी कर लिया। उन्होंने थाना ताजगंज में तहरीर दी। पुलिस मामले में जांच कर रही है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि होटल के सीसीटीवी कैमरों को देखा जाएगा। कर्मचारियों से भी पूछताछ की जाएगी। चोरी की पुष्टि होने पर केस दर्ज किया जाएगा।