{"_id":"6528308075ba2365ea086847","slug":"15-lakh-rupees-were-grabbed-by-making-fake-house-deed-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-5833-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मकान का फर्जी बैनामा कर हड़पे 15 लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मकान का फर्जी बैनामा कर हड़पे 15 लाख रुपये हड़पे
Thu, 12 Oct 2023 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। नगला गोवर्धन निवासी एक महिला को फर्जी कागजात के जरिए एक मकान का बैनामा कर दिया गया। 15 लाख रुपये भी हड़प कर लिए गए। 3 साल से पीड़िता मकान पर कब्जे को लकर भटक रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश मुकदमा दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना भोगांव क्षेत्र के गांव अहिरवा हाल निवासी नगला गोवर्धन सदर कोतवाली निवासी सतीश चंद्र ने न्यायालय के आदेश पर 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। सतीश ने बताया कि उसकी पत्नी ने एक मकान का बैनामा सुषमा देवी निवासी आश्रम रोड रेलवे स्टेशन बाईपास से 2 अगस्त 2019 में 15 लाख रुपये में कराया था। मकान पर बैंक ने भी लोन स्वीकृत किया था। बैनामा वाले दिन सुषमा देवी ने कहा कि आप एक कमरे में अपना सामान रख दो। दो दिन बाद पुत्र सनी उर्फ अनिल उसकी पत्नी मिथलेश दूसरा पुत्र वासू उर्फ प्रशांत उसकी पत्नी आरती किराए के घर में सामान लेकर यहां से चले जाएंगे। दो दिन बाद पत्नी जब मकान पर पहुंची तो देखा कि सुषमा देवी उनका पति रामसेवक नहीं थे। उनके पुत्र और पुत्रवधू ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। पता चला कि सुषमा और उनके पति, पुत्र व पुत्रवधू ने फर्जी कागजात दिखाकर जमीन का बैनामा कर रकम हड़प ली है। इसमें सनी उर्फ अनिल, वासू उर्फ प्रशांत की सुषमा देवी सगी मां नहीं है। सुषमा के असली बेटे विशाल और शिवम कश्यप हैं। वह भी इस धोखाधड़ी में शामिल हैं। न तो रुपये लौटा रहे हैं न ही मकान में रहने दे रहे हैं। वह 3 साल से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।