फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 child scientists will display models in the divisional competition

Agra News: 15 बाल वैज्ञानिक मंडलीय प्रतियोगिता में करेंगे माॅडलों का प्रदर्शन

Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
15 child scientists will display models in the divisional competition
कासगंज। जिले के 15 बाल वैज्ञानिक मंडलीय प्रतियोगिता में विज्ञान मॉडलों का प्रदर्शन करेंगे। उनका चयन 10 अक्टूबर को श्री गणेश इंटर कालेज में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में किया गया। मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। जहां से चयनित होने पर राज्य स्तर पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। श्री गणेश इंटर कालेज में 10 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें में डाॅ. वीपी मौर्या, डाॅ. राजकुमार वर्मा, डाॅ. हेमंत कुमार, अनुप्रिया सक्सेना निर्णायक की भूमिका रहे। निर्णायक टीम ने रोहित के एक्सीडेंट प्रीवेंशन सिस्टम मॉडल को प्रथम, कशिश के स्मार्ट अलर्ट सिस्टम फॉर ह्यूमन सेफ्टी और ईशान के कार्बन डाई गैसों से अग्निशमन यंत्र बनाने को द्वितीय स्थान प्रदान किया। अंशु के स्केयर क्रो प्रोजेक्ट एवं आर्यांश के एआई पावर्ड फार्मिंग सिस्टम को तृतीय स्थान मिला। आदित्य, आर्दश कुशवाह, तान्या, दिव्या, हार्दिक गुप्ता, खुशबू कुमारी, तुषार, भावना पुंढीर, मोहम्मद फैजल, संस्कार गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इन सभी का मंडल स्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता के रूप में शामिल रहे।
विज्ञापन

समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डाॅ. जयन्त कुमार गुप्ता ने बताया कि मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन नवंबर के द्वितीय सप्ताह में होना प्रस्तावित है। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित विद्यार्थियों के संबंधित विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed