फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   15 August Independence day story on prem collage vrindavan

जरा याद करो कुर्बानी: क्रांतिकारियों के लिए सुरक्षित केंद्र रहा ये कॉलेज, जानें रोचक इतिहास

Wed, 08 Aug 2018 06:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Wed, 08 Aug 2018 06:48 AM IST
विज्ञापन
15 August Independence day story on prem collage vrindavan
वृंदावन का ऐतिहासिक प्रेम महाविद्यालय
वृंदावन में केशीघाट पर यमुना किनारे स्थापित प्रेम महाविद्यालय जंग-ए-आजादी का गोपनीय ठिकाना बना था। यह महाविद्यालय क्रांतिकारियों के लिए सुरक्षित ठिकाना ही नहीं बल्कि इस स्थान पर अंग्रेजी हुकूमत से लोहा लेने और आगामी आंदोलन की रणनीति
विज्ञापन

बनाई जाती थी। 

इस महाविद्यालय में कई प्रमुख नेताओं ने छिपकर अंग्रेजों से लड़ने के लिए रणनीति बनाई थी। अंग्रेज हुकूमत के सक्रिय होने पर आजादी के दीवाने यमुना के रास्ते यहां से आराम से निकल भागते थे।
विज्ञापन


महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद आदि आजादी के दीवाने इस महाविद्यालय में आए और ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ बड़ी-बड़ी योजनाओं के सूत्रधार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में दिया गया शस्त्र बनाने का प्रशिक्षण

राजा महेंद्र प्रताप का असली मकसद भारत से अत्याचारी ब्रिटिश शासन को समाप्त करना था। वर्ष 1914 में आगरा के अंग्रेज कमिश्नर और मथुरा के तत्कालीन कलेक्टर डेंपियर के सामने राजा महेंद्र प्रताप ने एलान किया था कि मैं अन्याय को राजगद्दी से हटा दूंगा और न्याय को गद्दी पर बैठा दूंगा।

इसी बात को लेकर मथुरा में कमिश्नर से उनकी झड़प हुई और उन्होंने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर प्रेम महाविद्यालय में तकनीकी शिक्षा के माध्यम से छात्रों को हथियार बनाने का प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू कराया।

इस महाविद्यालय में डा. संपूर्णानंद, प्रोफेसर कृष्णचंद्र और आचार्य जुगल किशोर जैसी हस्तियों ने इस महाविद्यालय में छात्रों को शिक्षित किया है। इन हस्तियों में से डा. संपूर्णानंद तो उत्तर प्रदेश के दूसरे मुख्यमंत्री भी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed