{"_id":"59650cfb4f1c1b55378b45b8","slug":"149979474412-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहमी से पीटकर की गई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहमी से पीटकर की गई थी हत्या
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तीन दिन पूर्व बस स्टैंड पर मिले दो अधेड़ों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर और अन्य हिस्सों में गंभीर चोट बताया गया।
शनिवार शाम को कोतवाली से महज कुछ दूरी पर पुराने बस स्टैंड के समीप दो अधेड़ के शव पडे़ मिले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें मोर्चरी में रखवा दिया था। मौत को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं की जा रहीं थी। 72 घंटे के बाद मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
जांच में पता चला कि एक अधेड़ के सिर पर गंभीर चोट लगी हुई है। दूसरे की पसलियां टूटी हुईं थीं और पेट के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दोनों के साथ मारपीट की गई, जिससे उनकी मौत हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
गिहार कालोनी में तो नहीं हुई मारपीट
रोडवेज बस स्टेंड के सामने ही गिहार कालोनी में कच्ची शराब खुलेआम बिकती है। यहां रोजाना सैकड़ों लोग शराब पीने के लिए आते हैं। हो सकता है कि दोनों का शराब पीने को लेकर वहां विवाद हुआ हो, इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई हो। हालत बिगड़ने पर दोनों बस स्टैंड तक पहुंचे और यहां दम तोड़ दिया हो।