{"_id":"59650aef4f1c1b66108b4666","slug":"149979422014-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलते ही मनचलों के आतंक से परेशान छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलते ही मनचलों के आतंक से परेशान छात्राएं
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौरमई (मैनपुरी)। स्कूल खुलते ही क्षेत्र में परचून एवं पान की दुकानों पर मनचलों का जमघट लगने लगा है। वे छात्राओं पर फब्तियां कसते रहते हैं। मनचलों की इन हरकतों से छात्राएं परेशान हैं। अभिभावकों ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर सिविल ड्रेस में स्कूल व चौराहों पर पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है।
क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक इंटर कॉलेज व महाविद्यालय संचालित हैं। जहां जाने वाली छात्राएं मनचलों से परेशान हैं। आरोप है कि दिहुली व मीठेपुर चौराहों पर मनचले आए दिन छात्राओं को छेड़ते रहते हैं। कई मनचले तो साइकिल और बाइक से घर तक पीछा करते रहते हैं।
स्कूल और चौराहों पर कोई अतिरिक्त पुलिस बल तैनात ना होने के कारण इनके हौसले बुलंद है। कई अभिभावकों ने तो इन मनचलों की वजह से अपनी लड़कियों को स्कूल में प्रवेश ही नहीं दिलाया है। गौरव बघेल, रोहिताश बघेल, धर्मेंद्र यादव, अविनाश कुशवाह, राम सिंह, सर्वेश कुमार आदि ने पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है।