{"_id":"59650aea4f1c1b55378b4581","slug":"149979421510-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपायरी डेट के मिले मसाले, दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपायरी डेट के मिले मसाले, दी चेतावनी
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डीसी एमडीएम ने मंगलवार को बेवर क्षेत्र के नौ परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक स्कूल में एक्सपायरी डेट के मसाले मिले। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कंपनी के मसाले प्रयोग करने के निर्देश दिए। वहीं दो स्कूलों में फल वितरण नहीं हुआ था तो मौके पर जाकर फल वितरण कराए।
डीसी एमडीएम राजीव कुमार को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मद्दापुर खास में फल वितरण नहीं मिला। वहीं कन्या प्राथमिक विद्यालय सकत में छात्र संख्या के सापेक्ष कम फल खरीदे गए थे। इसके चलते उन्होंने मौके पर फल मंगवाकर वितरण किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय अरमसराय में एक्सपायरी डेट के मसाले मिले। साथ ही नमक भी बोरी वाला मिला।
इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए पैकिंग वाले मसाले और टाटा नमक ही प्रयोग करने को कहा। साथ ही कहा कि दोबारा ऐसी गलती हुई होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रावि दहेड़, प्रावि बढ़ाहार, प्रावि पाठशाला, प्रावि वनकिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भोगांव क्षेत्र आदि का निरीक्षण किया।