{"_id":"5936fa624f1c1bc42f8b45a0","slug":"149677528112-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा, बरसे अंगारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूबे में सबसे गर्म रहा आगरा, बरसे अंगारे
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। मंगलवार को प्रदेश भर में आगरा सबसे गर्म रहा। लू के थपेड़ों ने लगातार तीसरे दिन भी लोगों को बेहाल कर दिया। ताजनगरी में सबसे ज्यादा 43.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके बाद झांसी 43.3 डिग्री और फिर बांदा 42.6 डिग्री पर रहा। झांसी में न्यूनतम तापमान आगरा के 31.5 डिग्री से कम 29.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में लू के थपेड़ों के साथ शाम को आंधी के आसार जताए हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश की तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राहत मिलने में अभी वक्त है।
सोमवार की तरह ही मंगलवार सुबह सात बजे से ही गर्म हवाओं ने परेशान करना शुरू कर दिया। सुबह नौ बजे झुलसाने वाली गर्मी बेहाल करती रही तो दस बजे तक टंकी का पानी खौलने लगा। तेज धूप और लू के कारण सड़कों पर लोगों की भीड़ कम रही तो वहीं लस्सी, शिकंजी, नारियल पानी और जूस आदि की दुकानों पर राहत की तलाश में लोग नजर आए। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ऊपर रहा। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी रही तो शाम को 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली।
शहर अधिकतम न्यूनतम
आगरा 43.3 31.5
झांसी 43.3 29.6
बांदा 42.6 30
अलीगढ़ 41.8 29.6
मेरठ 41 29.6
मुजफ्फर नगर 37.6 28.2
कानपुर 36.8 30.7
इलाहाबाद 35.3 30.4
लखनऊ 35.3 28.4
वाराणसी 28.7 27