फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   148 couples in the district will tie the knot on January 16.

Agra News: जिले में 148 जोड़े 16 जनवरी को बंधेंगे विवाह के बंधन में

Wed, 15 Jan 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
148 couples in the district will tie the knot on January 16.
कासगंज। जिले के 148 बुजुर्ग 16 जनवरी को विवाह बंधन में बंधेंगे। कासगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग ने आयोजन के संबंध में अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों के लिए नए साल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तिथि निर्धारित हो गई है। 16 जनवरी को कासगंज विकास खंड परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें कासगंज के 23,सहावर के 21, अमांपुर के 16, सिढ़पुरा के नौ, सोरोंजी के 19, पटियाली के 29, गंजडुंडवारा के 18 एवं नगर पंचायत विलराम का एक, नगर पालिका सोरोंजी का एक एवं कासगंज के छह जोडों को शामिल किया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 51 हजार रुपये की धनराशि में से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाएंगे। जबकि 10 हजार रुपये के उपहार दिए जाएंगे। छह हजार रुपये आयोजन व्यवस्था में खर्च होंगे। चयनित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed