फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   142 girls living in slum do not know alphabet

Agra News: झुग्गी में रहने वाली 142 बालिकाओं को नही अक्षर ज्ञान

Thu, 13 Apr 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
142 girls living in slum do not know alphabet
मैनपुरी।
विज्ञापन

झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली 142 बालिकाओं को अक्षर ज्ञान नहीं है। यह बालिकाएं अभी भी क, ख, ग नहीं जानती हैं। उनके लिए शिक्षा का अधिकार बेमानी है। परिजन की उदासीनता तथा संबंधितों की लापरवाही से इन बालिकाओं का भविष्य अभी तक अंधेरे में है।
शिक्षा पाने से वंचित इन बालिकाओं को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने पहल की है। पढ़े बेटी बढ़े बेटी अभियान की हकीकत उन बेटियां की हालत वयां करती है जो पढ़ने की उम्र में मां बाप के साथ काम में हाथ बंटाती नजर आती हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण ने ऐसी बेटियों की पहचान कराने के लिए पैरालीगल वालंटियर का सहारा लिया है। डोर टू डोर किए गए सर्वे के बाद 142 ऐसी बालिकाओं की पहचान की गई है जिनकी पढ़ाई की उम्र में वह शिक्षा पाने से वंचित हैं। सर्वे में ही पता चला इन परिवारों के पास कोई भी ऐसी टीम नहीं पहुंची है जो शिक्षा से वंचित इन बालिकाओं को शिक्षा दिलाने की पहल करे। शिक्षा का अधिकार क्या है इस संबंध में इन परिवारों को कोई जानकारी तक नहीं है। पैरालीगल वालंटियर की सूची को प्राधिकरण द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-----
बीते सत्र में मिला था प्रवेश
वर्ष 2022 में पैरालीगल वालंटियर द्वारा किए गए सर्वे में शिक्षा से वंचित 157 बालिकाओं को चिन्हित किया गया था। सर्वे के बाद इन बालिकाओं को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाने को बीएसए को पत्र लिखा गया था। प्राधिकरण की पहल पर 83 बालिकाओं को प्रवेश मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत प्राधिकरण कई तरह के अभियान चलाता है। साक्षरता शिविरों के आयोजन किए जाते हैं। प्राधिकरण द्वारा शिक्षा से वंचित बालिकाओं का प्रवेश कराने की दिशा में पहल की जाएगी।
नम्रता सिंह, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed