फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   142 candidates secured employment at the job fair for persons with disabilities.

Agra News: दिव्यांग रोजगार मेले में 142 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

Sun, 27 Sep 2026 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
142 candidates secured employment at the job fair for persons with disabilities.
दिव्यांगों को वितरित की गईं ट्राईसाइकिल।
आगरा। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बल्केश्वर के परिसर में एक दिवसीय निशुल्क दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में साक्षात्कार के बाद 142 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, कौशल विकास विभाग, अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 14 कंपनियों ने आवेदकों के साक्षात्कार लिए। कुल 142 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों के लिए किया गया, इन्हें मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। वहीं दिव्यांगजनों को उनको जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। 25 अभ्यर्थियों को ट्राइसाइकिल, 10 को व्हीलचेयर, 10 को हियरिंग एड, 2 को स्मार्ट केन और 10 अभ्यर्थियों को एमआर किट प्रदान की गई। कार्यक्रम में सहायक निदेशक ( सेवा) चंद्रचूड़ दुबे, संयुक्त निदेशक आईटीआई संजय सागर, जिला सेवायोजन अधिकारी प्रशांत, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed