फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1419 students gave Vidya Gyan entrance exam

कक्षा छह के लिए 922 ने दी विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा

Sun, 10 Apr 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
1419 students gave Vidya Gyan entrance exam
मैनपुरी। रविवार को जिले के तीन केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच कक्षा छह और सात में प्रवेश के लिए विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा का आयोजन हुआ। जिले में तीन केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा आयोजित हुई। कक्षा छह के लिए 922 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। कक्षा सात के लिए 497 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। कुल 1419 बच्चों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा 2022-23 के लिए जिले में तीन केंद्र बनाए गए थे। मैनपुरी शहर में राजकीय इंटर कॉलेज, करहल में जैन इंटर कॉलेज और बेवर में अमर शहीद इंटर कॉलेज पर परीक्षा का आयोजन हुआ। प्रथम पाली में बालिकाओं ने परीक्षा दी वहीं द्वितीय पाली में बालकों ने परीक्षा दी। बीएसए कमल सिंह सहित क्षेत्रीय खंड शिक्षाधिकारी परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कक्षा छह में प्रवेश के लिए पंजीकृत 2013 परीक्षार्थियों में से 922 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए जबकि कक्षा सात में प्रवेश के लिए पंजीकृत 677 परीक्षार्थियों में से 497 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed