{"_id":"5c684b27bdec2273a2563e3c","slug":"141550338855-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को डोली में बैठाने से ही पहले उठी पिता की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को डोली में बैठाने से ही पहले उठी पिता की अर्थी
विज्ञापन
क्राइम न्यूज (फाइल फोटो)
एटा। बेटी को डोली में बैठाने से पहले ही पिता की अर्थी उठ गई। शादी के कार्ड बांटने जाते समय हुई दुर्घटना में हुई पिता की मौत के बाद दो परिवारों में शादी की खुशियां गमगीन हो गई हैं।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव सबलपुर निवासी महेंद्र सिंह (40) पुत्र भगवान सिंह की बेटी की 24 फरवरी को शादी है। शादी को लेकर घर में तैयारियों का दौर चल रहा है और लोगों में खुशी का माहौल है। शनिवार को महेंद्र सिंह अपनी बेटी की शादी का कार्ड जलेसर क्षेत्र के गांव कुढ़इया में देने के लिए जा रहा था। तभी वाहन की चपेट में आकर महेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे में महेंद्र की मौत की जानकारी पर परिवार में चीत्कार मच गया और शादी की खुशियां गमगीन हो गईं। बेटी की डोली उठने से पहले उठी पिता की अर्थी के बाद दो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।