{"_id":"5c682a43bdec22120179b967","slug":"141550330435-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्म हो गया गुर्जर आंदोलन, मुंबई रूट पर दौड़ने लगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हो गया गुर्जर आंदोलन, मुंबई रूट पर दौड़ने लगी ट्रेन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
मथुरा। नौ दिन पूर्व से राजस्थान में चल रहा गुर्जर आंदोलन शनिवार दोपहर को खत्म हो गया। दोपहर से मथुरा से कोटा सवाई माधोंपुर होकर मुंबई जाने वाली ट्रेन दौड़ने लगी। नौ दिन पूर्व दोपहर को राजस्थान के सवाई माधोंपुर में गुर्जरों ने आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली मुंबई रूट पर कब्जा कर लिया था। इसके चलते 14 ट्रेन रद्द चल रही थीं और 15 ट्रेन बदले मार्ग से चल रही थीं।
स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को रूट चालू हो गया है। मथुरा से मुंबई के लिए इस रूट पर एक बजे मुंबई अगस्त क्रांति राजधानी को चलाया गया। सोमवार तक सभी ट्रेन सामान्य रूप से चलने लगेंगी।
सात ट्रेन रहीं रद्द
मथुरा। गुर्जर आंदोलन के चलते शनिवार को मथुरा से गुजरने वाली अप रूट की गोल्डन टैंपल मेल रद्द रही, वहीं डाउन रूट की कोटा पटना, युवा एक्सप्रेस, गुजरात संपर्क क्रांति, मुंबई अगस्त क्रांति, मुंबई जनता एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस रद्द रहीं।
विज्ञापन
239 टिकट कैंसिल, 99 हजार लौटाए
मथुरा। गुर्जर आंदोलन के चलते मथुरा जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर से 239 लोगों ने रिजर्वेशन टिकट रद्द कराए। इसके चलते रेलवे को 99225 रुपये वापस कराए।