फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   परवान नहीं चढ़ सकी बेघरों के लिए बनी आसरा योजना

परवान नहीं चढ़ सकी बेघरों के लिए बनी आसरा योजना

Thu, 31 Jan 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
परवान नहीं चढ़ सकी बेघरों के लिए बनी आसरा  योजना
फिरोजाबाद। करोड़ों रुपये खर्च कर गरीबों के लिए बने भवन विभागीय लापरवाही के चलते फिलहाल धूल फांक रहे हैं। वहीं आसरा मिलने की आस में बैठे दर्जनों आवेदक भी परेशान हैं। सपा शासन में निराश्रितों के लिए आसरा योजना के तहत बने 36 से ज्यादा भवन अभी तक आवंटित ही नहीं किए हैं।
विज्ञापन


नगरीय क्षेत्र में गरीब और घर विहीन परिवारों को आसरा उपलब्ध कराने के इरादे से वर्ष 2015-16 के दौरान तत्कालीन सपा सरकार ने जिले में आसरा योजना के तहत 36 आवासों का निर्माण कराया था। नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से संचालित आसरा योजना के तहत आवास निर्माण का जिम्मा सीएनडीएस (जल निगम निर्माण शाखा)के पास है।
विज्ञापन


एक करोड़ 99 लाख की इस परियोजना का 90 प्रतिशत भाग छह माह पूर्व पूरा हो चुका है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडे़ खड़ंजा, कमरों में टायल्स, बॉउंड्रीवाल एवं गेट निर्माण के कार्य अधूरे हैं। इसके लिए शासन को 89 लाख की अतिरिक्त मांग भेजी गई है। डीएम से की गई एक शिकायत के बाद डीडी मंडी और सहायक मत्स्य अधिकारी श्रीकृष्ण शर्मा ने आसरा योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमरों की दीवारें चटकी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसरा योजना के तहत आर्थिक रूप से निर्बल वर्ग के लिए 85 लोगों ने आवेदन किए थे। पात्रों को गत 2016-17 में आवास मुहैया कराने का भरोसा दिया गया। लेकिन तीन वर्ष से आवास की आस में बैठे आवेदकों की उम्मीदें भी समय के साथ धूमिल होने लगी हैं।


अनुपम गर्ग, पीओ नगरीय विकास अभिकरण ने बताया कि आसरा योजना के तहत भवन निर्माण पूर्ण हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने लागत में बढ़ोत्तरी के कारण लगभग 89 लाख रुपये की अतिरिक्त डिमांड की है। पैसे मिलते ही बाकी काम पूरा करा आवंटन करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed