{"_id":"5c290b1abdec22570b2fd616","slug":"141546193690-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा महोत्सव में बच्चों को लुभाएगा ड्रेगन झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा महोत्सव में बच्चों को लुभाएगा ड्रेगन झूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में आयोजित होने वाले एटा महोत्सव में लोगों का मनोरंजन करने के लिए सर्कस लगाया जा रहा है। एक माह तक चलने वाले महोत्सव को लेकर प्रशासन ने तेजी से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इस बार महोत्सव में 16 से अधिक झूले लगाए गए हैं।
जिले में एटा महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन एक जनवरी को होगा। नए साल के पहले दिन महोत्सव के उद्घाटन को लेकर लोगों में उत्साह है। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों के मनोरंजन के पूरे इंतजाम किए हैं। इस बार महोत्सव में आसमानी झूला, नाव, ड्रैगन, ब्रेक डांस, मैजिक शो समेत 16 तरह के झूले लगवाए गए हैं। इसके साथ ही लोगों का मनोरंजन करने के लिए सर्कस भी लगवाया जा रहा है। वहीं कार्यक्रमों से भी जनता का मनोरंजन करने की पूरी तैयारी है।
प्रवेश द्वारों पर नहीं लगेगा शुल्क
एसडीएम और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि महोत्सव में प्रवेश के लिए तीन द्वारा बनाए गए हैं। इन गेटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता से प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विभाग लगाएंगे स्टॉल
महोत्सव में विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं सें संबंधित स्टॉल लगाएंगे। इसके लिए कर्मचारी और अधिकारी जुटे हैं। विभागीय स्टॉल के साथ ही गांधी शिल्प बाजार लगेगा। इसमें बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगर अपनी दुकानें लगाएंगे।
पूरे महोत्सव में रहेगी तीसरी आंख की निगरानी
एटा महोत्सव में तीसरी आंख की निगरानी रहेगी। परिसर को सीसीटीवी से लैस किया गया है। वहीं रामलीला के मंच पर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई जाएगी। मंच पर रंग-रोगन का काम शुरू कर दिया गया है।