फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एसटीएफ के राडार पर डुप्लीकेट प्रमाण पत्र लगाने वाले शिक्षक

एसटीएफ के राडार पर डुप्लीकेट प्रमाण पत्र लगाने वाले शिक्षक

Sat, 29 Dec 2018 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ के राडार पर डुप्लीकेट प्रमाण पत्र लगाने वाले शिक्षक
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2010 के बाद नियुक्त शिक्षकों की फर्जी नियुक्ति की जांच में डुप्लीकेट प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी प्राप्त करने वाले शिक्षक शिक्षा विभाग के रडार पर हैं। शिक्षा निदेशक के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने ऐसे शिक्षकों के रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


शासन से शिक्षकों की भर्ती की जांच प्रक्रिया चल रही है। जांच का दायरा अब बढ़ा दिया गया है। शासन ने अब ऐसे शिक्षकों को भी अपनी जांच में शामिल कर लिया है जिन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीएड के प्रमाणत्रो की द्वितीय प्रति किसी बोर्ड अथवा विश्वविद्यालय से प्राप्त करके शिक्षक की नौकरी में लगाई हो। इसके साथ ही ऐसे शिक्षकों को भी जांच में शामिल किया जा रहा है जिन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग या वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में अपना पैन नंबर बदला हो।
विज्ञापन


इस जांच में वे सभी शिक्षक शामिल होंगे जो वर्तमान में नौकरी कर रहे हैं अथवा पूर्व में नौकरी कर चुके हों। शिक्षा निदेशक ने सूची तैयार कर आईजी एसटीएफ, शासन एवं शिक्षा निदेशक के कार्यालय को एक सप्ताह में भेजने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा निदेशक के मिले निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है। विभाग द्वारा द्वितीय प्रमाण पत्र या पैन नंबर बदलने कर लगाने वाले शिक्षकों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज बीएसए अंजली अग्रवाल ने बताया कि शिक्षकों की नियुक्ति के समय लगाए जाने वाले सभी प्रमाणपत्रों की जांच कराई जाती है। शिक्षा निदेशक से मिले निर्देशों के बाद ऐसे शिक्षकों का रिकार्ड देखा जा रहा है, यदि इस तरह का कोई शिक्षक पाया जाता है तो उसकी सूचना भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed