{"_id":"5c0c0be3bdec2212d12b1a3e","slug":"141544293347-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रबंधक व लिपिक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रबंधक व लिपिक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रामगढ़ क्षेत्र के रागी इंटर कालेज चनौरा के पूर्व प्रबंधक और लिपिक ने अपने कार्यकाल के दौरान लाखों का घपला किया है। पूर्व प्रबंधक जयकिशन शर्मा व लिपिक देव प्रकाश पचौरी के खिलाफ थाना रामगढ़ में लाखों रुपये के घपला करने का मामला दर्ज कराया है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराए मामले की जांच थाना पुलिस ने शुरू कर दी है।
थाना उत्तर के श्रीनगर जलेसर रोड निवासी गायत्री देवी पत्नी स्व.रामप्रकाश शर्मा प्रबंधक रागी इंटर कालेज चनौरा ने थाना रामगढ़ में दर्ज कराए अभियोग में कहा कि थाना रसूलपुर के चौकीगेट निवासी जयकिशन शर्मा पुत्र रामकिशन शर्मा स्कूल के प्रबंधक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जयकिशन शर्मा व लिपिक देवप्रकाश पचौरी पुत्र रामसिंह निवासी विभवनगर थाना उत्तर के साथ मिलकर वर्ष 2011 से 2016 के मध्य विद्यालय के खाते से लिपिक के नाम चेक काटकर पूर्व लिपिक के ही बैंक एकाउंट (एसबीआई) में ट्रांसफर कर लिए थे।
विज्ञापन
इसका तो कोई ब्योरा विद्यालय के एकाउंट एवं अभिलेखों में नहीं है। गायत्री देवी शर्मा ने कहा कि इस संबंध में पूर्व प्रबंधक व लिपिक से जानकारी करनी चाही तो उन्होंने कुछ बताने से इंकार कर दिया।आरोप है कि इस दौरान करीब 11 लाख का गबन कर लिया है।
पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ केपी सिंह ने कहा न्यायालय के आदेश पर रागी इंटर कालेज चनौरा के पूर्व प्रबंधक एवं लिपिक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।