{"_id":"5be8739ebdec221037235651","slug":"141541960606-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
रथ खींचने की भक्तों में रही होड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव समिति द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा गाजेबाजे के साथ सुहागनगरी में निकाली गई। डांडिया नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
रथयात्रा का शुभारंभ उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल अग्रवाल, अभिषेक मित्तल चंचल, डा. राकेश अग्रवाल, डा. मयंक भटनागर ने आरती उतार कर किया। कैलादेवी मंदिर से रथयात्रा शुरू हुई और हनुमान रोड, दुली मोहल्ला चौराहा, शिवाजी मार्ग, बर्फखाना चौराहा, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क चौराहा होते हुए तिलक इंटर कालेज के प्रांगण में संपन्न हुई।
शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ, भगवान दाऊजी विराजमान रहे। भगवान जगन्नाथ का रथ भी आकर्षण का केंद्र रहा। श्रद्धालु रथ को रस्सी से खींच रहे थे। वहीं डांडिया नृत्य की प्रस्तुति भी मनमोहक रही। इस्कान मंदिर वृंदावन की भजन मंडली ने भी ध्यान आकर्षित किया। आगे कलाकार आकर्षक रंगोली बनाते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान मेयर नूतन राठौर, त्रिभुवन श्रीमाली, राममूर्ति अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल, विवेक अग्रवाल, अंशु शर्मा, शिवकांत पलिया, प्रवीन वेदप्रकाश अग्रवाल, अनुग्रह गोपाल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रविशंकर, रमेशचंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।