{"_id":"5bdddb8fbdec2269b4445b56","slug":"141541266319-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण
Updated Sat, 03 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। जिले में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। जिला अस्पताल सहित हुई जांच में छह मरीजों में मिले लक्षण के बाद इनका उपचार शुरू हो गया है। निजी पैथॉलोजी पर भी डेंगू जांच कराने वालों की लंबी लाइन है।
मच्छर प्रकोप का असर थम नहीं रहा। चिकित्सकों के अनुसार रोज आधा दर्जन से अधिक मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची बापू नगर निवासी सुनीता एवं कुतुकपुर निवासी अशोक कुमार की रक्तजांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उपचार शुरू कर दिया गया है। वहीं अरुणा नगर स्थित निजी पैथॉलाजी पर भी चार लोगों में डेंगू के लक्षण मिले।
तेजी से गिर रहे प्लेटलेट्स के चलते अधिकांश मरीज उपचार के लिए आगरा अलीगढ़ जा रहे हैं। आईएमए के प्रदेश उपाध्यतक्ष एवं पैथॉलॉजिस्ट डा.एचवी बिसारिया का कहना है कि मलेरिया के बाद इन दिनों डेंगू का प्रकोप चरम पर है। जिला स्तर पर होने वाली डेंगू की प्रारंभिक जांच में हर दिन आधा दर्जन डेंगू पीड़ित मिल रहे हैं। पंद्रह दिनों में हुई जांच में साठ से अधिक लोगों में डेंगू लक्षण मिले हैं। कमजोरी के चलते घवराए लोग उपचार के लिए अन्य शहरों में जा रहे हैं।