{"_id":"5bc75100bdec22693c102c21","slug":"141539789056-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसा टेंपो, दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसा टेंपो, दो की मौत, एक घायल
Updated Wed, 17 Oct 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहा टेंपो ट्रक में जा घुसा। जिससे टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली औरेया के गांव नीगड़ा निवासी सर्वेश कुमार पुत्र सोने लाल, भाई सरोवर के साथ टेंपो में बैठकर बुधवार को गुरुग्राम जा रहे थे। टेंपो को गिरेंद्र पुत्र रघुनाथ निवासी नीगड़ा कोतवाली औरेया चला रहा था। जैसे ही वह प्रात: करीब पांच बजे राजमार्ग पर रेलवे पुल के पास पहुंचे तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगाए, जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा।
जिससे सर्वेश कुमार एवं टेंपो चालक गिरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरोवर घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया। सरोवर ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि उक्त सभी लोग गुरुग्राम में टेंपो चलाने का कार्य करते थे।