{"_id":"5bafb9ef867a554f207fb8ef","slug":"141538243055-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय: अभी तक लौटना शुरू नहीं हुई छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय: अभी तक लौटना शुरू नहीं हुई छात्राएं
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 10 दिन पूर्व छात्रा की मौत की घटना से अभी भी छात्राएं सहमी हुई हैं, जिससे वे अभी तक विद्यालय लौटने का मन नहीं बना पा रहीं। जिससे अभी तक स्कूल में पढ़ाई शुरू नहीं हो पा रही है।
नगर क्षेत्र के कल्यानपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 20 सितंबर को बुखार से एक छात्रा की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लगाए गए चिकित्सा शिविर में 42 छात्राएं बुखार से पीड़ित मिली। जिसमें एक छात्रा को मलेरिया निकला। इसके बाद 22 सितंबर को विद्यालय में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया।
इस घटना से सहमी छात्राओं का भय अभी तक नहीं निकल सका है। वहीं अभिभावक भी इस घटना के बाद से डरे हुए हैं। विद्यालय की वार्डन नीलिमा शर्मा का कहना है कि छात्राओं व उनके अभिभावकों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। सोमवार से छात्राओं के विद्यालय लौटने की उम्मीद है।