फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   बार एसोसिएशन के जाहर सिंह यादव अध्यक्ष, भरत सिंह बने महासचिव

बार एसोसिएशन के जाहर सिंह यादव अध्यक्ष, भरत सिंह बने महासचिव

Fri, 31 Aug 2018 12:03 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के जाहर सिंह यादव अध्यक्ष, भरत सिंह बने  महासचिव
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन के चुनाव पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के मध्य गुुरुवार को संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर जाहर सिंह यादव ने रमेशचंद्र गुप्ता को 124 मतों से हरा दिया। महासचिव पद पर भरत यादव ने 175 मत पाकर जीत हासिल की। सुरेंद्र सिंह को आठ मतों से हराया। सुरेंद्र सिंह 167 मत पा सके। परिणाम घोषित होते ही जीते प्रत्याशियों का स्वागत किया।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन फिरोजाबाद अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव के तीन पदों के लिए मतदान सुबह दस बजे हुआ। मतदाता सूची में कुछ साथी अधिवक्ताओं के नाम काटे जाने की आपत्ति संरक्षक मंडल के समक्ष ही राजेश कुलश्रेष्ठ, यतीश कुमार यादव ने दर्ज कराई थी। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया तीन बजे तक चलती रही।
विज्ञापन


चुनाव की व्यवस्था को एल्डर्स कमेटी के अनूपचंद्र जैन, ठाकुर शिव कुमार सिंह मुख्य चुनाव अधिकारी आरपी शर्मा संभाले हुए थे। संचालन प्रभात कुमार, आरिफ खान, बार के वर्तमान अध्यक्ष शंकरलाल निषाद, इंद्रपाल सिंह गुर्जर, देवेंद्र सिंह यादव, अजय ओझा, सुरेश चंद्र यादव, कोमल सिंह कुशवाह, आलिया रफत सादमा, विजय प्रकाश यादव, ठाकुर राजेश कुमार सिंह, शिवराज सिंह, कौशल राठौर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान समाप्त होने के साथ चार बजे मतगणना प्रारंभ कर दी। मतगणना शुरू होने के तीसरे राउंड में अधिकांश उम्मीदवारों को रुख स्पष्ट होने के साथ मैदान छोड़कर घर की ओर चल दिए। मुख्य चुनाव अधिकारी आरपी शर्मा के अनुसार अध्यक्ष-जाहर सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजू भारती, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, कोषाध्यक्ष संजय पाठक, महसचिव पद पर भरत सिंह यादव,सहसचिव पद पर सबसे अधिक वोट पाकर शीवा खान, अतुल यादव व कृष्ण कुमार राजपूत ने जीत हासिल की।



बार एसोसिएशन के चुनाव को ध्यान में रखते हुए एसएसपी सचिंद्र पटेल के निर्देशन में पुलिस फोर्स तैनात किया। इसमें एसएचओ नसीरपुर केपी सिंह,लाइनपार गीता सिंह,महिला थाने से ब्रहमवती यादव एवं मटसेना थाने के फोर्स के साथ ही अन्य फोर्स तैनात था। सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल चुनाव की व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed