{"_id":"5b81517c42c7924659430156","slug":"141535201660-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिब्बी से झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला वृद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिब्बी से झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जला वृद्ध
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। रामनगर बलारपुर गांव में जल रही डिब्बी से झोपड़ी में आग लग गई। इससे एक वृद्ध जिंदा जलकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह खेत की रखवाली करने गया था। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार की रात गांव रामनगर बलारपुर निवासी 80 वर्षीय वृद्ध किसान बाबूराम खेत की रखवाली करने के लिए गया था। नींद आने पर वह मिट्टी के तेल की डिब्बी जलाकर झोपड़ी में सो गया। रात में किसी समय डिब्बी गिर गई और झोपड़ी में आग लग गई।
जब आग लगने की जानकारी वृद्ध को हुई तब तक झोपड़ी आग की लपटों में चारों ओर से घिर चुकी थी। वृद्ध ने बाहर निकलने की कोशिश की तो उसके कपड़ों में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वृद्ध उसकी चपेट में आकर बेसुध होकर गिर गया। जानकारी होने के बाद वहां पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने झोपड़ी में से वृद्ध को बाहर निकाला। जीवित होने की उम्मीद में अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की ओर से घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।