{"_id":"5b8041ab42c79246547c4c74","slug":"141535132075-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर मिट्टी में हुआ कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर मिट्टी में हुआ कटान
Updated Sat, 25 Aug 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी/नौरमई। बारिश के चलते करहल क्षेत्र में नगला सेवाराम गांव के पास एक्सप्रेस वे की मिट्टी में कटान हो गया। सड़क धसने के डर से आनन फानन में कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए। दिनभर मरम्मत कार्य चलता रहा। करहल क्षेत्र में बारिश से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे को काफी नुकसान पहले ही हो चुका है।
गुरुवार की रात हुई बारिश से नगला सेवाराम गांव के पास एक्सप्रेस वे के किनारे की मिट्टी में कटान हो गया। जानकारी होने पर गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने जानकारी करहल टोल टैक्स पर तैनात कर्मचारियों को दी। इसके बाद शुक्रवार को आनन फानन में मरम्मत कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय रहते मरम्मत कार्य नहीं होता तो सड़क धसक सकती थी।