फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा जंक्शन यार्ड में खड़ी रही ट्रेन

मथुरा जंक्शन यार्ड में खड़ी रही ट्रेन

Tue, 14 Aug 2018 08:38 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
मथुरा जंक्शन यार्ड में खड़ी रही ट्रेन
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। रेलवे विजिलेंस द्वारा जांच के लिए रोकी गई डिपार्टमेंटल मैटेरियल ट्रेन (डीएमटी) मंगलवार की शाम भी मथुरा जंक्शन यार्ड से रवाना नहीं हो सकी है। विजिलेंस जांच के बाद सीनियर डीईएन और सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन मथुरा पहुंच गए हैं। हालांकि विजिलेंस की रिपोर्ट के बाद भी कोई कार्रवाई पर फैसला नहीं हो सका है। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का दौर बना हुआ है।
विज्ञापन


गिट्टी में मिट्टी की मिलावट और कम होने की सूचना पर सोमवार की सुबह इलाहाबाद विजिलेंस द्वारा रोकी गई डीएमटी मंगलवार को भी यार्ड में खड़ी रही। आगरा से सीनियर डीईएन प्रथम और सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन मथुरा पहुंच गए।
विज्ञापन


रेलवे गेस्ट हाउस में इस मामले को लेकर स्थानीय अफसरों के साथ उन्होंने चर्चाएं कीं। कहा जा रहा है कि जिन अफसरों पर गिट्टियों की जांच का जिम्मा है उसमें से एक पूर्व में रेलवे विजिलेंस में तैनात रह चुके हैं। बताया यह भी जा रहा है जिस ठेकेदार ने यह गिट्टी भरने का काम किया है उसकी यह अंतिम रैक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका ठेका खत्म हो रहा है, जिसमें मिट्टी मिलावट करने की सूचना किसी ने रेलवे विजिलेंस इलाहाबाद को दे दी। इस गंभीर मामले को रफादफा करने की भी कोशिश की जा रही है।


विजिलेंस द्वारा चेकिंग के लिए रोकी गई डीएमटी यार्ड में खड़ी है। इंजीनियरिंग विभाग के लोग जांच पड़ताल कर रहे हैं। ट्रेन कब रवाना होगी इस बारे में वही बता सकते हैं।
- एनपी सिंह, स्टेशन डायरेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed