{"_id":"5b561b174f1c1b58488b6800","slug":"141532369687-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नक्शे पास कराए धड़ल्ले से बन रहीं इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नक्शे पास कराए धड़ल्ले से बन रहीं इमारतें
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। हाईवे से लेकर प्रमुख मार्गों तक बिना नक्शा पास कराए अवैध निर्माण हो रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने सोमवार को हाईवे से लेकर मक्खनपुर तक औचक निरीक्षण किया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर अवैध निर्माण होते मिले।
विकास प्राधिकरण अफसर बंद कमरे में बैठकर एसी की हवा खा रहे हैं, हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों पर बिना नक्शा पास तो कहीं अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्राधिकरण अफसरों की जिम्मेदारी है कि कहीं अवैध रूप से निर्माण न हो। सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह ने गणेश नगर, जैन नगर, सर्विस रोड से लेकर मक्खनपुर तक निरीक्षण किया तो इनमें कई स्थानों पर बिना नक्शा पास कराए कार्य होता मिला। कहीं बेसमेंट बने मिले तो कहीं व्यवसायिक भवन।
निरीक्षण के दौरान साइट पर कहीं नक्शा तक नहीं मिला। इसमें प्राधिकरण के अवर अभियंताओं की लापरवाही सामने आई। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया है कि अवर अभियंताओं की लापरवाही सामने आई है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माण रोकने को कोई कार्यवाही नहीं की। अत: उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।