{"_id":"5b1e8efd4f1c1bf96e8b796a","slug":"141528729341-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों में बेहतर माहौल उपलब्ध करा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलों में बेहतर माहौल उपलब्ध करा रही सरकार
Updated Mon, 11 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। उत्तर प्रदेश में बंद कैदियों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए योगी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैरकें भी बढ़ाई जा रही हैं।
यह बात प्रदेश के कारागार मंत्री जय कुमार जैकी ने सोमवार को कही। वह अपने परिवार के साथ वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। उन्होंने कहा कि 15 महीने के कार्यकाल में हमने कई जगह नई जेलों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। इलाहाबाद, औरैया, महुआ में नई जेल बनाई जा रही है।
साथ ही कई जेलों में बैरकों का विस्तारीकरण भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 15 जिलों में हम माडर्न रसोई बना रहे हैं। जहां एक घंटे में छह हजार रोटियां मशीन से बनाई जा सकेंगी। जेलों में कैदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन देने पर भी योगी सरकार ध्यान दे रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर हम जेलों के अस्पतालों को भी बेहतर बना रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा और बसपा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताना चाहिए। आज उनकी वजह से दोनों के मतभेद दूर हो गए और जो कभी एक-दूसरे की शक्ल देखना पसंद नहीं करते थे।