फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   छात्र-छात्राओं ने समझी लोकतांत्रिक प्रक्रिया

छात्र-छात्राओं ने समझी लोकतांत्रिक प्रक्रिया

Mon, 16 Apr 2018 10:19 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने समझी लोकतांत्रिक प्रक्रिया
मैनपुरी-घिरोर। घिरोर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नाहिली में कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ अन्य ज्ञान भी प्रदान किए जा रहे हैं। देश के लोकतंत्र के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय में बाल संसद का गठन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नामांकन से लेकर मतदान तक की प्रक्रिया को समझा और अपने साथियों के लिए वोट किए। कक्षा पांच की छात्रा निधी कुमारी को बाल संसद की प्रधानमंत्री और अमन शाक्य को उप प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम घिरोर में सोमवार को बाल संसद के गठन के साथ निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह किया गया। सबसे पहले नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिसमें बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इसके बाद मतदान हुआ। मतदान के दौरान कुल 109 वोट पड़े। जिसमें एक वोट निरस्त हुआ तथा 43 वोट निधि कुमारी को , 40 वोट अमन शाक्य को 10 वोट आरती शाक्य को , 10 वोट यश बघेल को तथा पांच वोट मोहित को प्राप्त हुए ।
विज्ञापन


चुनाव के बाद प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री की सलाह पर अन्य कैबिनेट के मंत्रियों का चयन किया गया। जिसमें आरती शाक्य शिक्षामंत्री, शिवकांत उद्यान मंत्री , मोहित शाक्य गृह मंत्री , यश बघेल खाद्यान मंत्री , ध्रुव सिंह रक्षामंत्री , सागर स्वास्थ्य मंत्री तथा ऋषभ कुमार कानून मंत्री बनाए गए। निर्वाचित सभी सदस्यों का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत करते हुए उनको उनकी विद्यालय की जिम्मेदारियों से नवाजा गया। उनको सभी बच्चों के समक्ष शपथ दिलाई गई । चुनाव प्रक्रिया संजीव कुमार , गीता देवी , सरिता पाल , अजीत कुमार , राजेश यादव तथा महेंद्र प्रताप सिंह की देख रेख में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed