फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डीएम से एनजीटी नाराज, 23 अप्रैल को फिर किया तलब

डीएम से एनजीटी नाराज, 23 अप्रैल को फिर किया तलब

Fri, 13 Apr 2018 08:45 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
डीएम से एनजीटी नाराज, 23 अप्रैल को फिर किया तलब
एनजीटी - फोटो : डैमो
मथुरा। डीएम और नगर आयुक्त सहित चार अफसरों की शुक्रवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में पेशी हुई। यहां सुनवाई के दौरान यमुना में नालों के गंदे पानी को लेकर तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध न कराए जाने पर एनजीटी ने तीखी नाराजगी जताई। इस पर डीएम सहित सभी अफसरों को फिर 23 अप्रैल को हाजिर होने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सिटीजन वेलफेयर सोसायटी की याचिका पर शुक्रवार को एनजीटी में सुनवाई हुई। छह अप्रैल के आदेश के तहत 13 अप्रैल को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, नगर आयुक्त डा.उज्ज्वल कुमार और महाप्रबंधक जलकल मंजू गुप्ता और जल निगम के अफसर एनजीटी पहुंचे। यहां यमुना को लेकर सुनवाई के दौरान उक्त अधिकारी एनजीटी के सवालों का जवाब नहीं दे सके। यहां तक कि डीएम सर्वज्ञराम मिश्र भी कई तथ्यों से अनिभिज्ञ थे।
विज्ञापन


एनजीटी के न्यायाधीश ने मथुरा में टेप नालों की संख्या, उत्सर्जित जल की मात्रा, एसटीपी और एसपीएस की संख्या, शोधित जल की क्षमता सहित यमुना में गिर रहे पानी की मात्रा की भी जानकारी ली। अधिकारी सब कुछ नहीं बता सके। इस पर नाराज एनजीटी ने संबंधित अफसरों को फिर तलब कर लिया। कहा कि 23 अप्रैल को सभी जानकारी शपथ पत्र के साथ दें। भविष्य में गंदे पानी को रोकने के लिए प्रस्तावित योजना की जानकारी भी शपथ पत्र पर ही दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष उमेश भारद्वाज, संयोजक हेमंत अग्रवाल, कुसुमलता चौधरी और सचिव राजीव सिंह ने एनजीटी में यमुना प्रदूषण को लेकर उक्त याचिका दायर की है। इसमें सरकारी तंत्र द्वारा की जा रही अनदेखी और यमुना की वर्तमान दशा को भी वीडियो और फोटो के माध्यम से जाहिर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed