{"_id":"5aa921ff4f1c1bb7758b557e","slug":"141521033727-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों से किसानों के चेहरे पर चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों से किसानों के चेहरे पर चिंता
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
गरमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आकाश में अचानक बादल छानेे से लोगों को तेज धूप से राहत तो मिल गई। लेकिन किसानों को बारिश होने का डर सताने लगा। इस दौरान बारिश के आसार को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखाई दीं।
बुधवार को सुबह लोग जब घरों से बाहर निकले तो दिन और दिन की तरह सामान्य था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप ने भी अपने तेवर सख्त करने शुरू कर दिए। दोपहर तक तेज धूप के कारण लोग बेहाल नजर आ रहे थे। राहगरों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप से परेशान होकर उन्हें पेड़ों की छांव में खड़े हुए देखा जा सकता था।
वहीं बाजार में भी हलचल कम रही। दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव आने लगा। आकाश में घने बादलों ने डेरा जमा लिया। किसान वीरभद्र का कहना था कि उनके खेत में आलू की खुदाई का कार्य चल रहा है। बारिश होने से खेत का कार्य प्रभावित हो जाएगा। वहीं, किसान अशोक कुमार ने बताया कि अभी बारिश होती है तो ज्यादतर फसलों में काफी नुकसान होगा।