{"_id":"5aa029934f1c1ba3378b78ff","slug":"141520445843-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को कार में लिफ्ट देकर लूटा, ऊसर में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्समैन को कार में लिफ्ट देकर लूटा, ऊसर में फेंका
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/नारखी। अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समेन से कार में लिफ्ट देकर बदमाशों ने 1.17 लाख की नकदी और मोबाइल हथियारों के बल पर लूट लिया। वारदात बाद नयाबांस के ऊसर में फेंक कर फरार हो गए। वारदात की जानकारी सेल्समैन ने थाने में दी तो पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
एटा जिले के थाना जैथरा के गांव नगला खंजर निवासी योगेंद्र टूंडला स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर सेल्समैन है। मंगलवार रात दस बजे ठेका बंद कर वो अपने घर जाने के लिए सड़क के किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके पास वैन आकर रुकी। उसमें दो सवारियां पहले से बैठीं थीं। वैन खाली देख योगेंद्र उसमें बैठ गया।
कार सवार पचोखरा तक गए। इसके बाद एटा जाने के बजाय उसे बछगांव की ओर ले गए। आरोप है कि बदमाशों ने रात 12.30 बजे हथियार के बल पर करीब एक लाख 17 हजार रुपये कैश और मोबाइल लूटने के बाद बदमाश उसे नयाबांस के ऊसर में फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है। एसएचओ संजय सिंह ने कहा कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।