{"_id":"5a9829b34f1c1b8e238bb760","slug":"141519921587-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर अलग पूजा करने से रोकने पर बहू ने काटी सास की नाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर अलग पूजा करने से रोकने पर बहू ने काटी सास की नाक
Updated Thu, 01 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला (फिरोजाबाद)। सास-बहू के बीच आए दिन होने वाली तकरार के बाद बहू ने होली अपने मुताबिक मनाने की ठान ली। होली पर अलग पूजा करने पर सास-बहू में तकरार मारपीट तक पहुंच गई। गुस्साई बहू ने सास पर सब्जी के चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे सास की नाक कट गई। पीड़िता के पति ने पुलिस में तहरीर देते हुए पत्नी को उपचार के लिए फिरोजाबाद भर्ती कराया है।
नारखी थाना क्षेत्र के गांव नगलाबीच निवासी राहुल पुत्र छोटेलाल की शादी करीब डेढ साल पूर्व एटा के थाना अवागढ़ अंतर्गत गांव नगला बनिया निवासी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही सुनीता व राहुल की मां गुड़िया में किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। गुरुवार सुबह सास-बहू में होली पर अलग पूजा करने को लेकर विवाद हो गया। बहू अलग पूजा करना चाहती थी, जबकि सास एक घर में रहते हुए अलग पूूूूजा करने से रोक रही थी।
दोपहर 12 बजे करीब दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में बहू ने हाथ में लगा सब्जी काटने वाला चाकू चला दिया। इससे सास की नाक कट गई। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने पर पिता-पुत्र भी घर पहुंच गए। गुड़िया पति के साथ पुलिस चौकी नगला बीच पहुंच गई, जहां से उसे थाना नारखी भिजवा दिया गया। थाने में सास ने बहू के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।