फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   नगर निगम ने पर्याप्त कूड़ेदान तक नहीं रखवाए

नगर निगम ने पर्याप्त कूड़ेदान तक नहीं रखवाए

Tue, 27 Feb 2018 08:03 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने पर्याप्त कूड़ेदान तक नहीं रखवाए
कूड़ा - फोटो : डेमो
मथुरा। महानगर को देश के स्वच्छ शहरों में शामिल करने की उम्मीदों को निगम के अधिकारी ही पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने शहर में पर्याप्त मात्रा में कूड़ेदान तक नहीं लगाए गए हैं। पूरे शहर में मात्र 200 कूड़ेदान रखे हुए हैं, जबकि इसके करीब चार गुने कूड़ेदानों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए भले ही नगर निगम की ओर से प्रचार प्रसार के जरिए प्रयास किए जा रहे हों, लेकिन वस्तुस्थिति इसके विपरीत है। नगर निगम ने शहर में मात्र 200 कूड़ेदान से ही काम चलाया जा रहा है। इनमें से सौ कूड़ेदान बड़े और 100 छोटे हैं। इनमें से 40 कूड़ेदान डूडा की ओर से रखवाए गए हैं। इन्हें फिलहाल जमुनापार क्षेत्र में रखवाया गया है। बाकी अन्य कूड़ेदान शहर में ही रखे गए हैं।
विज्ञापन
शहर में शामिल 51 गांवों में अभी निगम की ओर से कोई कूड़ेदान नहीं रखवाया गया है। शहर में स्वच्छता विभाग की ओर से किए गए सर्वेक्षण में करीब 750 बिंदु चिह्नित किए गए हैं जहां कूड़ेदान रखे जाने हैं। इसके चलते गली मोहल्लों में गंदगी बिखरी पड़ी है। नगर आयुक्त उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जल्द ही कूडे़दान खरीदे जा रहे हैं। इन्हें ऐसे स्थानों पर रखवाया जाएगा जहां कूड़ेदान अभी तक नहीं रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed