फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने की जांच

स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने की जांच

Mon, 12 Feb 2018 11:39 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण टीम ने की जांच
cleanes - फोटो : अमर उजाला
कुसमरा। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के तहत स्वच्छ भारत अभियान मिशन की टीम सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। टीम प्रभारी जुबैर अहमद ने नगर पंचायत कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन


नगर पंचायत कर्मियों ने टीम को नगर में चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 की जानकारी दी। नगर पंचायत चेयरमैन संजय गुप्ता ने बताया स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए इस बार तैयारी की गई है। उम्मीद है कुसमरा को ट्राईसिटी में अच्छी रैकिंग मिलेगी। इस बार कस्बे में पहले से ज्यादा मोबाइल और सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं।
विज्ञापन


स्वच्छता सर्वेक्षण में आम नागरिक का सहयोग उल्लेखनीय है। ईओ डाक्टर कल्पना वाजपेई ने लोगों से अपील की कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की सही तरीके से जानकारी दी जाए। कुसमरा को स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छे नंबर दिलवाने के लिए जितना योगदान पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों का है उससे अधिक योगदान आम लोगों का होगा। उनकी फीडबैक टीम को सही तरीके से दी जाएगी तभी सर्वेक्षण को अच्छे अंक मिलेंगे। सलिल दुबे, शिवकुमार अवस्थी, नवीन पांडेय, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed