{"_id":"5a6f63d54f1c1ba2268b7361","slug":"141517249493-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में गेंद फेंकने पर विवाद, बाइक में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री में गेंद फेंकने पर विवाद, बाइक में लगाई आग
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र की आवास विकास कालोनी सुहागनगर सेक्टर दो में गेंद फैक्ट्री में आने से रोकने पर गुस्साए युवकों ने देर रात बाइक को आग के हवाले कर दिया। बाइक में आग लगा कर युवक फरार हो गए। पीड़ित ने को तहरीर दी है।
थाना दक्षिण के मोहल्ला कोटला माता मंदिर के पास निवासी विशाल गुप्ता पुत्र सुधीर कुमार गुप्ता का सुहागनगर सेक्टर दो भुजरिया विसर्जन मेला पार्क के पास जयश्री कृष्ण इंटर प्राइजेज के नाम से ग्लास का कारोबार है। रविवार सुबह विशाल ग्लास एक्सपोर्ट की फैक्ट्री में स्टाफ के साथ बैठा था कि क्रिकेट खेल रहे कुछ लोग बार-बार बॉल फैक्ट्री की ओर फेंक रहे थे।
बॉल फेंकने से स्टाफ के रोकने पर युवकों ने अभद्रता कर दी। स्टाफ ने विरोध किया तो भीमनगर निवासी युवकों ने देख लेने की धमकी दी। रविवार को रात साढ़े नौ बजे फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक से पेट्रोल निकाल कर कुछ युवको ने आग लगा दी और फरार हो गए। फैक्ट्री के बाहर बाइक जलते देख भीड़ लग गई। पीड़ित ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद यादव ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।