{"_id":"5a510f8b4f1c1b5f078b4edb","slug":"141515261835-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे के डिवाइडरों पर धड़ल्ले से थापे जा रहे उपले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे के डिवाइडरों पर धड़ल्ले से थापे जा रहे उपले
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठफोरी। हाईवे अथारिटी की अनदेखी के कारण टोल टैक्स के समीप ग्रामीणों द्वारा एक्सप्रेस वे के डिवाइडरों पर उपले थापे जा रहे हैं। अल सुबह उपले थापने जाती महिलाओं को बचाने के प्रयास में तेज गति से आते वाहन हादसों का शिकार होने से बच रहे हैं।
गांव सेमरा अतीकाबाद-गुराऊं गांव के समीप बने एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा के समीप कई किलोमीटर क्षेत्र में डिवाइडरों पर ग्रामीण महिलाएं उपले थापती हैं। एक्सप्रेस वे के डिवाइडरों पर उपले थापने के कारण जहां हाईवे अथारिटी द्वारा की जाने वाली साफ-सफाई पर पलीता लग रहा है। वहीं अल सुबह उपले थापने को हाईवे क्रास करने वाली महिलाओं के कारण सड़क हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। लोगों की माने तो नियम विरुद्ध होने के बावजूद टोल के समीप बनी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी भी इस मामले में मूक दर्शक बने हुए हैं।