फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हीटर से कमरे में बनी गैस, मासूम की दम घुटने से मौत

हीटर से कमरे में बनी गैस, मासूम की दम घुटने से मौत

Sat, 06 Jan 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
हीटर से कमरे में बनी गैस, मासूम की दम घुटने से मौत
करहल। जनपद औरेया स्थित ननिहाल गई कस्बा निवासी तीन वर्षीय मासूम की कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। मां और छह वर्षीय बहन को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला कानूनगोयान स्थित घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी असलम अली कस्बा में ही नाईगीरी का काम करता है। कुछ दिन पूर्व पत्नी रुखसार छह वर्षीय शना और तीन वर्षीय पुत्री शिफा को लेकर मायके जनपद औरेया के खानपुर गई थी। गुरुवार की रात जब रुखवार दोनों बच्चों के साथ कमरे में हीटर लगाकर सो रही थी। रात को अचानक बंद कमरे में गैस बन गई, जिससे सभी का दम घुटने लगा। गैस से सभी लोग बेहोश हो गए।
विज्ञापन


जानकारी होने के बाद घरवालों ने दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। मासूम शिफा, शना और रुखसार को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह मासूम शिफा ने दम तोड़ दिया। रुखसार और शना का उपचार अभी चल रहा है। हादसे की जानकारी होने के बाद करहल के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित घर में कोहराम मच गया। बदहवास असलम परिवारीजनों के साथ सैफई रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed