फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सपा नेता सुखराम यादव की हत्या में सिपाही सहित दो हत्यारोपी दबोचे

सपा नेता सुखराम यादव की हत्या में सिपाही सहित दो हत्यारोपी दबोचे

Fri, 29 Dec 2017 11:36 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता सुखराम यादव की हत्या में सिपाही सहित दो हत्यारोपी दबोचे
हत्‍याराोपी ‌सिपाही - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद/सिरसागंज। सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य रहे सुखराम यादव हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक हरदोई जिले में डायल 100 का सिपाही हैं। बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भदान रेलवे स्टेशन के पास स्थित पुलिया के निकट सपा नेता सुखराम यादव अपनी गाड़ी में मृत पड़े मिले थे। पत्नी कुसुमा यादव ने कहा था पति सरकारी ठेकेदारी का काम करते थे। उनके साथ गांव के राजकिशोर पार्टनर थे। डेढ़ वर्ष पूर्व उनके पति ने राजकिशोर को हटा दिया था। इसके कारण वो रंजिश मानने लगा था। सपा के नेता की पत्नी कुसमा देवी की तहरीर पर पांच के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन


एसएसपी डा. मनोज कुमार ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे को पुलिस की टीम जुटी हैं। भदान पुल के पास से नामजद आरोपी राजकिशोर यादव और सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी सुनील यादव हरदोई में डायल 100 पर तैनात सिपाही है। एसओ नगला खंगर ने कहा जल्द ही बाकी के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी राज है 20 लाख नगदी का मामला
सिरसागंज। मृतक सपा नेता सुखराम यादव की पत्नी कुसमा की मानें तो उसके पति की गाड़ी में 20 लाख की नकदी और वीआईपी पास एवं गाड़ी के कागजात थे। ये सब गायब हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पकड़ने के बाद पुलिस यह नहीं बता सकी कि आखिर 20 लाख रुपये और कागजात कहां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed