{"_id":"5a2ec9974f1c1bb34a8b5970","slug":"141513015703-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर सोने गए किसान को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर सोने गए किसान को गोली मारी, गंभीर
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/सिरसागंज। नगला मेहराम गांव में खेत पर सो रहे किसान पर रंजिशन जानलेवा हमला कर उसे गोली मार दी। इसके चलते किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने घायल को उपचार के लिए संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे आगरा रैफर कर दिया गया।
थाना नगला खंगर के गांव नगला मेहराम निवासी किसान राम निवास (33) पुत्र एहवरन सिंह का पडौसी गांव बीरई के समीप खेत हैं। रविवार रात रामनिवास खेत पर झोपड़ी में सो रहा था। देर रात कुछ लोग उसकी झोपड़ी पर पहुंचे और जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।
गोली लगते ही रामनिवास खड़ा हुआ और उसने शोर मचा दिया। फायरिंग की आवाज और शोर सुन कर आसपास के लोग जाग गए। इसके चलते हमलावर फरार हो गए। ग्रामीण जब मौके पर पहुंचे तो किसान खून से लथपथ पड़ा कराह रहा था।
विज्ञापन
परिवारीजन घायल को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे फिरोजाबाद के लिए रैफर कर दिया। परिवारीजनों की माने तो राम निवास की हालत नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर नगला खंगर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया मामला संदिग्ध है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।