फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विश्व एड्स दिवस पर हुए जागरुकता कार्यक्रम

विश्व एड्स दिवस पर हुए जागरुकता कार्यक्रम

Sat, 02 Dec 2017 12:16 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
विश्व एड्स दिवस पर हुए जागरुकता कार्यक्रम
शिक्षण संस्थानों में एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। विश्व एड्स दिवस पर जनपद भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों तथा कालेजों में जागरूकता रैलियां निकालकर लोगों को एचआईवी से बचने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त स्कूलों में नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


कुंवर आरसी महिला डिग्री कॉलेज, मैनपुरी में विश्व एड्स दिवस के मौके पर एड्स जागरूकता अभियान के तहत एनएसएस एवं एनसीसी के संयुक्त बैनर तले एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. शेफाली यादव ने किया। उन्होंने कहा कि अज्ञानता वश इस रोग की चपेट में आये हुए रोगियों को प्यार व सहानुभूति प्रदान करें, जिससे इस भयावह रोग की पीड़ा कुछ कम हो सके।
विज्ञापन


एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. कुसुम यादव ने बताया कि एड्स आज विश्व की सर्वाधिक तेजी से फैलने बाली बिमारी है, जो लाइलाज है। इस दौरान लेफ्टिनेंट सविता डा. मधु गुप्ता, डा. नीलम शाक्य, डा. नेहा शाक्य, शिखा, स्नेहलता आदि शिक्षिकाऐं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंवर आरसी कन्या इंटर कालेज मैनपुरी की एनएसएस इकाई द्वारा विश्व एड्स दिवस पर स्लोगन, पोस्टर, प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या कुसुम चौहान ने किया। इस दौरान शिवासा चतुर्वेदी, मुस्कान चौहान, मनीषा, एनएसएस प्रभारी प्रभारी अणिमा जैन, करुणा चतुर्वेदी, संध्या भदौरिया आदि मौजूद रहे।


नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में भी जागरूकता के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डा. राम मोहन ने कहा कि असाध्यतम् बीमारी एड्स है, जो मानव शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को पूरी तरह से नष्ट कर देती है जिससे सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियों से भी व्यक्ति परेशान होकर असमय ही काल के गाल में समा जाता है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कुसुम मोहन, उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी सहित समस्त अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

सिलेटी सिंह किसान इंटर कालेज नगला भमी की एनएसएस इकाई ने भी विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता रैली गांव गुराई में निकाली। इस दौरान प्रधानाचार्य उमेश सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह, आरके यादव, शोभाराम, भूपसिंह, रावेंद्र सिंह, हमेंद्र सिंह, विपन कुमार, चंद्रपाल सिंह, सुदामा, अलका यादव, अर्चना यादव, सुशीला यादव, संतोष यादव, प्रशांत यादव, राजेंद्र शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

नगर के गंगा सहाय कन्या इंटर कालेज में एनएसएस इकाई के सौजन्य से भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कालेज की प्रधानाचार्या श्रीदेवी राजपूत ने किया। भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से छात्राओं ने एड्स से बचने की जानकारी प्रदान की।

भाषण प्रतियोगिता में संध्या ने प्रथम तथा समरीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति प्रथम, रंजू राठौर द्वितीय तथा नेहा शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। इस अवसर पर ललिता शाक्य, निशा यादव, रेनू मिश्रा, कमलेश कुमारी, रीना चौधरी, उर्मिला भारती, शोभा राठौर, रश्मी सिंह, ललिता त्यागी, रेखा दीक्षित रहीं।




विश्व एड्स दिवस पर जिला अस्पताल स्थित सभागार में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सीएमओ डा. अरविंद कुमार गुप्ता ने एड्स से बचने की जानकारी प्रदान की। इस दौरान डीटीओ सीएम यादव, सीएमएस डा. आरके सागर ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed