फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बारात में हर्ष फायरिंग, पांच युवकों को लगी गोली

बारात में हर्ष फायरिंग, पांच युवकों को लगी गोली

Tue, 21 Nov 2017 08:00 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
बारात में हर्ष फायरिंग, पांच युवकों को लगी गोली
डैमो - फोटो : डैंमो
मथुरा। कृष्णानगर क्षेत्र की रामसिया वाटिका में सोमवार की रात को बारात चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में छर्रे लगने से पांच युवक घायल हो गए। यह सभी बाराती थे। घायलों को आगरा और नयति में भर्ती कराया है। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आगरा के अछनेरा निवासी कुंवरसेन के बेटे हरीशचंद्र का विवाह हाथरस के मुरसान में रहने वाले डॉ. इंद्रजीत सिंह की बेटी रश्मि से तय हुआ। शहर के महोली रोड निवासी मामा गुड्डू चौधरी ने भांजी के विवाह के लिए बीएसए इंजीनियरिंग कालेज मार्ग पर रामसिया वाटिका बुक कर दी। सोमवार की देररात अछनेरा से आई बारात वाटिका के गेट पर पहुंची तो एक बाराती ने लाइसेंसी हथियार से फायरिंग कर डाली। हर्ष फायरिंग से बारातियों में भगदड़ मच गई। बंदूक से चली गोली से निकले छर्रों से चार बाराती और एक बिचौलिया घायल हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस कोतवाली और कृष्णानगर पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हर्ष फायरिंग करने वाले बाराती भाग खड़े हुए। हर्ष फायरिंग में घायल हुए गुलजार के भाई इकबाल ने आगरा के अछनेरा निवासी रामलखन पुत्र मान सिंह और मान सिंह पुत्र चेतराम के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकद्दमा दर्ज कराया है। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पाल ने बताया कि तीन बारातियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई तो एक आगरा और दूसरा नयति में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष फायरिंग में छर्रे लगने से यह हुए घायल
अछनेरा के धनौली निवासी करन (17) पुत्र विजय सिंह (सिर में)
आगरा के अछनेरा निवासी तेजपाल (18) पुत्र श्रीचंद (चेहरे पर)
मथुरा के घीयामंडी निवासी आयुष (20) पुत्र अशोक (चेहरे पर)
आगरा के अछनेरा निवासी गुलजार (27) पुत्र कल्लू (दोनों आंखों में)
मथुरा के महोली रोड निवासी नागेंद्र (28) पुत्र भोले (चेहरे पर)


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed