फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रानी विक्टोरिया की मूर्ति खंडित करने वाले पहुंचे संग्रहालय

रानी विक्टोरिया की मूर्ति खंडित करने वाले पहुंचे संग्रहालय

Thu, 16 Nov 2017 11:52 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
रानी विक्टोरिया की मूर्ति खंडित करने वाले पहुंचे संग्रहालय
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। राजकीय संग्रहालय में घुसकर रानी विक्टोरिया की मूर्ति खंडित करने वाले महानायक स्मृति मंच के पदाधिकारी गुरुवार को संग्रहालय पहुंच गए। जब उन लोगों ने अपना परिचय दिया तो संग्रहालय प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस पहुंचती इससे पहले ही वह अपना ज्ञापन देकर निकल गए।
विज्ञापन


अगस्त 2014 में महानायक स्मृति मंच के सचिव अरविंद और रिंकू नाम के दो युवकों ने राजकीय संग्रहालय में घुसकर पार्क में लगी रानी विक्टोरिया की मूर्ति को खंडित कर दिया था। इस घटना के आरोपी अरविंद, रिंकू और संगठन से जुड़े अजय शर्मा गुरुवार दोपहर संग्रहालय पहुंच गए। जैसे ही उन्होंने अपना परिचय दिया यहां हड़कंप मच गया। चुनाव ड्यूटी में लगे डिप्टी डायरेक्टर एसपी सिंह को सूचना मिली तो उन्होंने तत्काल कोतवाली को सूचना दे दी।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक वो लोग जा चुके थे।
डा.एसपी सिंह ने बताया ज्ञापन में रानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन पर रानी विक्टोरिया की मूर्ति के स्थान पर रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति लगाने की मांग की गई है। मामले में निदेशक, एसएसपी मथुरा सहित सभी प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि यहां चौकीदारों की संख्या कम है। ऐसे में 19 से 21 तक पुलिस सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed