{"_id":"59d7b2234f1c1b68678b4668","slug":"141507308067-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहावर व पटियाली के किसानों का कर्जा हुआ माफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहावर व पटियाली के किसानों का कर्जा हुआ माफ
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। फसल ऋण मोचन योजना के तहत द्वितीय चरण में तहसील परिसर सहावर और तहसील पटियाली के गंजडुंडवारा डिग्री कालेज मैदान पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 500-500 लघु एवं सीमांत किसानों को एक-एक लाख रुपये तक के ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसका पैसा सीधे लाभार्थी किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
सहावर में विधायक देवेंद्र प्रताप ने कहा कि सबका साथ सब का विकास की तर्ज पर सरकार ने किसानों का कर्जा माफ किया है। सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। अपर जिलाधिकारी न्यायिक मनीष कुमार नाहर, उप जिलाधिकारी कपिल यादव, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान, तहसीलदार मनोज प्रकाश, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
गंजडुंडवारा डिग्री कालेज मैदान में विधायक पटियाली ममतेश शाक्य तथा मुख्य विकास अधिकारी श्रीनिवास मिश्र द्वारा 500 लघु एवं सीमांत किसानों को एक लाख रुपये तक ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। ममतेश शाक्य ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत किसानों को राहत देने एवं उनके उन्नयन के लिए फसल ऋण मोचन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। इसका लक्ष्य एक समेकित कार्य योजना तैयार करना है। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र ने कहा कि जिले के कुल 51255 किसानों का डाटा प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
प्रथम चरण में 13688 किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। इस दौरान कृषि और किसानों के हित में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई और बताया कि दूसरे चरण के अवशेष किसानों को 8 अक्तूबर को प्रात: 9 बजे से कासगंज में सोरों रोड स्थित बीएवी इंटर कालेज के मैदान में योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस दौरान जिला विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, लीड बैंक अधिकारी, खंड विकास अधिकारी कमलकांत, कृषि विभाग के राजकुमार, एसडीएम, सीओ, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।