{"_id":"59ce95b94f1c1bb7538b4fa8","slug":"141506710969-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखानो में श्रमिकों के शोषण पर प्रशासन लगाए रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखानो में श्रमिकों के शोषण पर प्रशासन लगाए रोक
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। ांच उद्योग क्रांतिकारी मजदूर संघ की बैठक रज्जोदेवी की अध्यक्षता में महावीर नगर स्थित कार्यालय पर हुई, जिसमें कारखानों में श्रमिकों का शोषण होने पर रोष व्यक्त किया गया।
मंत्री भूरी सिंह यादव ने कहा कि चूड़ी कारखानों श्रमिकों का हर स्तर पर शोषण किया जा रहा है। केंद्र और प्रदेश सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के कारण श्रमिकों से कारखानों में नौ से दस घंटे तक जबरन काम कराया जा रहा है।
इनके खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठनों को धमकी देकर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है, जो निंदनीय है। विजय दशमी, मुहर्रम, दो अक्तूबर का सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी श्रमिकों को काम पर बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि कारखानों में न्यूनतम वेतन, बोनस, शौचालय, शुद्ध पानी, ईएसआई कार्ड, वेतन स्लिप नहीं दी जा रही। का. नवल सिंह ने जिला प्रशासन, श्रम विभाग से मांग की है कि कारखानों में अधिक समय कार्य कराने पर रोक लगाई जाए।