फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा विधायकों के खिलाफ सपा का पैदल मार्च

भाजपा विधायकों के खिलाफ सपा का पैदल मार्च

Wed, 20 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायकों के खिलाफ सपा का पैदल मार्च
फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा और नगर आयुक्त के बीच चल रही रार पर सपा ने मंगलवार को नगर आयुक्त के समर्थन में और विधायक के विरोध में पैदल मार्च किया। साथ में शिकोहाबाद के विधायक डा. मुकेश वर्मा के थाने घेरने का मुद्दा भी उठाया। भाजपा विधायकों पर अधिकारियों का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन ने यदि मामले की जांच कर कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


सपा सांसद अक्षय यादव मंगलवार सुबह 10.30 बजे सुभाष तिराहे पर पहुंचे। पार्टी जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, वरिष्ठ सपा नेता अवनींद्र यादव, एमएलसी डॉ. असीम यादव, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप, पूर्व विधायक रमेशचंद्र चंचल, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, सयुस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष चौधरी संजय यादव, शिव प्रताप यादव थे।
विज्ञापन


पैदल मार्च की शुरूआत सुभाष तिराहे से हुई तो सांसद के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा विधायकों एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने लगे। जुलूस गांधीपार्क का चौराहा, छिंगामल का बाग, सिनेमा चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, इमामबाड़ा चौराहा, नाले की पुलिया, रसूलपुर डाकबंगला से होते हुए रसूलपुर थाने पर पहुंचे। सांसद अक्षय यादव ने कहा भाजपा के शासन में जनता का कोई काम नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर विधायक से जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शशि कुमार परेशान हैं तो पीसीएस अधिकारी नगर आयुक्त कमलेश कुमार ने जीवन पर खतरा बताते हुए विधायक पर आरोप लगाया है। डॉ. शशि कुमार की पत्नी ने शिकायती पत्र तक प्रशासन को रजिस्ट्री से भेजा लेकिन प्रशासन ने विधायक की कोई जांच ही नहीं कराई। शिकोहाबाद विधायक अपराधी को छुड़ाने के पूरी रात मटसेना थाने पर धरना देते रहे। सपा इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।

दो दिन का समय देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं की तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जुलूस के बाद सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में जाकर डीएम नेहा शर्मा को मुख्यमंत्री को संबोधित एक शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान विजय आर्या, राज कुमार राठौर,मोहम्मद शाहिद अंसारी,नौशाद आलम अंसारी,हनीफ खाकसार, जगमोहन यादव, अशोक यादव, मौजूद थे।


मीना राठौर के नेतृत्व में महिला कार्यकर्ता भी शामिल थी। सदर सीट से चुनाव लड़े पूर्व विधायक अजीम भाई पैदल मार्च में शामिल नहीं हुए। मार्च के दौरान पड़ रही चिल-चिलाती धूप के कारण सपाई बेहाल दिखाई दिए। किसी ने ई रिक्शा तो कई बाइक और गाड़ियों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed