{"_id":"59ac43c44f1c1bf2278b4f72","slug":"141504461764-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश पंडाल में सजाई दीपमाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश पंडाल में सजाई दीपमाला
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
गणेश पंडाल में दीपमाल सजाई गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज। गणपति पंडाल में रविवार को11 हजार दीपक जलाकर दीपमाला बनाई। श्रद्धालुओं ने विशेष आरती का आयोजन कर हिस्सा लिया। रेलवे रोड सिद्धेश्वर मंदिर के गणेश पंडाल में फूल बंगला सजाया गया और महाआरती की गई।
बड़ी होली के गणेश पंडाल में विघ्र विनाशक गणेश की पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं के बीच होड़ थी। काफी देर तक दीप माला की रौनक पंडाल में छाई रही। दीप माला के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर दीपक जलाए। गणपति बप्पा मोरेया की जय जयकार होती रही। इस दौरान माधव मूना, अमित वशिष्ठ, मोहित मिश्रा, हिमांशु गौड, पीयूष, आकाश गोयल, दीपक, सागर,आशू, हर्षित, अभिषेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
सिद्धेश्वर मंदिर के गणेश पंडाल में फूल बंगला सजाया गया और महाआरती की गई। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान पंडित विनय उपाध्याय,रजत शर्मा,अनुराग माहेश्वरी,आकाश कुशवाह,अनुज भारद्वाज, राहुल श्रीवास्तव, ऋषभ माहेश्वरी, सुशीला शर्मा, करिश्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोरों गेट हनुमान मंदिर के गणपति की देव विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा प्रभु पार्क से शुरू हुई। बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अनुपम मौर्य, पंडित अशोक, अमित बाबा ने आरती की। अतुल सोलंकी, अरविंद, जतिन वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, अमित माहेश्वरी, शिवम वार्ष्णेय, आकाश कुशवाह मौजूद थे।