फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षा मित्रों ने सीकरी के विधायक का आवास घेरा

शिक्षा मित्रों ने सीकरी के विधायक का आवास घेरा

Tue, 01 Aug 2017 09:28 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों ने सीकरी के विधायक का आवास घेरा
आगरा। समायोजन निरस्त किए जाने के आदेश के बाद शिक्षामित्राें का आंदोलन लगातार जारी रहा। मंगलवार को शिक्षामित्रों ने फतहेपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह के जयपुर हाउस स्थित आवास का घेराव किया। शिक्षामित्र बुधवार को धरने को स्थगित करने पर निर्णय लेंगे।
विज्ञापन


शिक्षामित्र सुबह जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में एकत्रित हुए। यहां आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कपिल वाजपेयी और किसान मोर्चा अध्यक्ष बनै सिंह पहलवान पहुंचकर समर्थन दिया। कहा कि शिक्षामित्रों की रोजी-रोटी के लड़ाई में वह साथ हैं। इसके बाद शिक्षामित्र विधायक आवास के लिए निकले। विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने भाजपा की ओर से किए गए वायदे को पूरा करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर का कहना है कि सूचना मिली है कि प्रदेशीय पदाधिकारियों की मंगलवार को मुख्यमंत्री से हुई वार्ता सफल रही है। जिले में धरना स्थगित किए जाने पर निर्णय बुधवार को लिया जाएगा। बुधवार को भी शिक्षामित्र स्कूल जाने के बजाय डायट परिसर में एकत्रित हाेंगे। विधायक का आवास घेरने वालाें में आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और शिक्षा मित्रसंघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षा मित्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed