{"_id":"59799bca4f1c1bc1368b46c9","slug":"141501141962-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एत्माद्दौला के कांशीराम आवास योजना में एक युवक की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेेकर विवाद हो गया। मां शव को दफनाना चाहती थी। हालांकि अन्य परिवारीजन दाह संस्कार करना चाहते थे।
कांशीराम आवास योजना की रहने वाली महिला का कहना था कि उसके 22 वर्षीय बेटे की दस दिन से तबीयत खराब थी। दस दिन पहले उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर दो दिन पहले युवक इमरजेंसी से घर आ गया।
बुधवार को उसकी मौत हो गई। युवक शादीशुदा नहीं था। महिला बेटे के शव को यमुना किनारे पर दफनाना चाहती थी। यमुना किनारे के पास शव दफनाने की तैयारी गई। मगर, लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस पर घरवालों ने उसके दाहसंस्कार की तैयारी कर दी।
विज्ञापन
इस पर महिला ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। चौकी इंचार्ज पहुंच गए। बाद में परिवार के लोगों ने पंचायत की। इसमें कहा गया कि युवक के शव का दाह संस्कार किया जाएगा। बाद में उसकी मां भी राजी हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई थी। हालांकि कोई शिकायत नहीं की गई।